सेक्टर 37 स्थित सिटी सेंटर नोएडा डिपो से पिछले कुछ दिनों से लगातार बसें भर भरकर श्रद्धालुओं ने महाकुंभ का रूख किया। लेकिन बुधवार को संगम तट पर हुई भगदड़ से लोगों में मानो डर सा बैठ गया है। जहां करीब 400 के आस पास श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे, उसी जगह पर बुधवार को एक भी श्रद्धालु महाकुंभ जाने के लिए नही नजर आया। अधिकारियों ने बताया कि बावजूद इसके नोएडा डिपो से महाकुंभ के लिए बसों का संचालन जारी रहेगा, संचालन में कोई रूकावट नही आएगी। अधिकतर श्रद्धालु मौनी अमावस्या मंगलवार और बुधवार की रात्रि को पड़ने के कारण वह इसके पहले यानि शनिवार, रविवार और सोमवार को ही यहां से जा चुके हैं। अब लोगो के लौटने का सिलसिला तेजी से बढ़ेगा।