फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: बीएस-3 और उससे नीचे के कमर्शियल वाहनों पर दिल्ली में प्रवेश पर रोक, विभाग ने बढ़ाई सख्ती

राहुल तिवारी Updated Sat, 01 Nov 2025 09:59 PM IST

राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर आज से बीएस-3 और उससे नीचे की श्रेणी के सभी कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक लागू हो गई है। इसके चलते नोएडा समेत दिल्ली से सटे इलाकों में पंजीकृत हजारों वाहन प्रभावित होंगे। अनुमान है कि करीब सवा एक लाख से अधिक कमर्शियल वाहन अब दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने इस रोक को सख्ती से लागू करने के लिए व्यापक तैयारी की है। विभाग की चार टीमें और ट्रैफिक पुलिस की एक दर्जन से अधिक टीमें दिल्ली-नोएडा बॉर्डर, खासकर डीएनडी, चिल्ला और कालिंदी कुंज मार्ग पर तैनात रहेंगी। इन टीमों का काम बिना अनुमति वाले वाहनों की जांच करना और बीएस-3 या उससे कम श्रेणी के वाहनों को रोकना रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के लगातार खराब होते स्तर को देखते हुए उठाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें