नोएडा के सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्पोर्ट्स अकादमी में जिला तैराकी प्रतियोगिता के तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इसमें जिले के 41 स्कूलों और स्पोर्ट्स अकादमी के 251 तैराकों ने प्रतिभाग किया। इसमें प्रोमेथियस स्पोर्ट्स एकेडमी 200 अंकों के साथ पहले स्थान पर थेटिस एकेडमी 180 अंकों के साथ दूसरे और जय स्पोर्ट्स एकेडमी 123 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।