ग्रेनो वेस्ट की रेडिकॉन वेदांतम व एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट खरीदारों को जल्द मालिकाना हक मिलेगा। हाईकोर्ट ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को दोनों प्रोजेक्टों में लंबित रजिस्ट्री के मामले में 90 दिनों के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इससे करीब पांच वर्षों से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री का इंतजार कर रहे खरीदारों में उम्मीद जगी है। दोनों सोसाइटियों के खरीदार लंबे समय से बिल्डर और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बीच वित्तीय एवं प्रशासनिक विवाद के कारण रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे थे।