फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-38 मार्केट में फुटपाथ और पार्किंग का काम शुरू

गुरुग्राम में सेक्टर-38 मार्केट में पांच साल से पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों को हो रही परेशानी को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद अब मार्केट में फुटपाथ और पार्किंग का काम शुरू हो गया है। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) की ओर से इस कार्य के लिए करीब दो करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। निर्धारित योजना के अनुसार, 31 दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे मार्केट में आने वाले लोगों को पार्किंग की सुविधा मिलने के साथ ही पैदल चलने के लिए बेहतर फुटपाथ भी उपलब्ध हो सकेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें