गुरुग्राम के हरि नगर में पिछले चार दिनों से नगर निगम का पानी नहीं आ रहा है। जल संकट से परेशान करीब 10,000 निवासियों ने रविवार रात खांडसा चौक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।आरडब्ल्यूए प्रधान सुमित ने बताया कि टैंकर के लिए नगर निगम से आसानी से अनुमति नहीं मिलती। वार्ड पार्षद को अवगत कराने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी का आधा इलाका स्वीकृत नहीं है, पर बिजली और पानी मौलिक जरूरतें हैं। प्रदर्शन के बाद सोमवार को निगम के स्थानीय अधिकारियों ने जल संकट की जांच की।