गुरुग्राम में हिंदी भाषा की सीमित समझ भी कोलकाता की महिला कलाकारों के अभिनय के आड़े नहीं आ रही है। हेलीमंडी में श्री बाबा हरदेवा रामलीला के मंच पर ये महिलाएं रानी कौशल्या, कैकेयी, सुमित्रा और माता सीता के किरदारों को जीवंत कर रही हैं। कोई सात साल से तो कोई 16 साल से रामलीला में अभिनय कर रही है। खास बात यह है कि कलाकार मंच पर अभिनय करते हैं और पीछे से संवाद निर्देशक संजय शर्मा बोलते हैं।