फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मेट्रो स्टेशन की डिजाइन में हो सकता है बदलाव

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 07 Apr 2026 07:28 PM IST

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क को एलिवेटेड बनाने की योजना पर काम कर रहा है। इस कारण गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को उद्योग विहार फेज-6 स्थित प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के डिजाइन में बदलाव करना पड़ सकता है। सड़क और मेट्रो दोनों के एलिवेटेड होने से स्टेशन निर्माण में तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक निर्माण कार्य चल रहा है। इसी रूट में हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक का मार्ग शामिल है। पहले इस सड़क को छह लेन में विकसित करने की योजना थी लेकिन अब इसे एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में बनाने का प्रस्ताव है। ऐसे में मेट्रो और सड़क के एलिवेटेड कॉरिडोर स्टेशन के पास काफी नजदीक आ रहे हैं। इस मुद्दे पर जीएमआरएल ने जीएमडीए और एनएचएआई के साथ विस्तार से चर्चा की है। अधिकारियों के अनुसार, दोनों एलिवेटेड कॉरिडोर में कोई बड़ी समस्या नहीं है लेकिन स्टेशन निर्माण में बाधा आ रही है। ऐसे में किसी एक प्रोजेक्ट के कॉरिडोर में आंशिक बदलाव करना आवश्यक होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें