फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में शीतला माता मंदिर पार्किंग स्थल के छठ घाट पर तैयारियों में जुटी टीम

गुरुग्राम में शनिवार को खरना पूजा के बाद से लोक आस्था के महापर्व छठ के लिए व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर दिया है। गुरुग्राम के छठ के बनाए जा रहे छठ घाटों में तैयारियों को तेज कर दिया गया है। शीतला माता मंदिर पार्किंग स्थल के छठ घाट पर सर्वाधिक व्रती जुटते हैं। कमेटी के लोगों ने घाट बनाकर यहां पानी भरना शुरू कर दिया है। पाटलीपुत्र सांस्कृतिक चेतना समिति इस छठ घाट पर व्यवस्था में जुटी हुई है। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा इस घाट पर अर्घ्य दिलाने आएंगे। इस छठ घाट पर करीब 30,000 लोगों के जुटने का अनुमान है। इसके अलावा मनकामेश्वर मंदिर, बसई तालाब, सूरत नगर फेज टू, मोहन कुंड मंदिर, न्यू पालम विहार सूर्य मंदिर, कादीपुर सामुदायिक भवन में घाट की व्यवस्था में टीम के लोग जुटे थे। शहर की विभिन्न सोसाइटियों में स्वीमिंग पुल को छठ घाट में तब्दील कर दिया गया है। सोसाइटियों के लोग स्वीमिंग पुल या अस्थाई तालाब बनाकर अर्घ्य देने की व्यवस्था करेंगे। सेक्टर 79 स्थित मैपस्को माउंट विले, सेक्टर 69 स्थित ट्यूलिप आइवरी, ट्यूलिप येलो, सेक्टर 102 स्थित सनसिटी एवेन्यू, सेक्टर 103 स्थित इंडिया बुल्स सेंट्रम पार्क, सेक्टर 82 स्थित वाटिका सिटी्, सेक्टर 90 स्थित डीएलएफ न्यू टाउन हाइट्स, सेक्टर 109 में पीतांबरा सूर्य मंदिर, मारुति कुंज केंद्रीय विहार, रेल विहार जैसी जगहों पर श्रद्धालु स्वीमिंग पुलों या अस्थाई तालाब को गंगा मानकर सूर्योपासना के लिए तैयार हैं। शीतला माता मंदिर पार्किंग एरिया, सेक्टर 5 लेबर चौक, न्यू पालम विहार, बझघेड़ा, सेक्टर 10 ए स्थित शक्ति पार्क, साढ़राणा शिवा एनक्लेव-1, कन्हई थाना सुशांत लोक, देवीलाल कॉलोनी, सेक्टर 15 पार्ट-2, सूरत नगर फेज -2, बाबा भईया मंदिर, बसस्टैंड के पास मानेसर, सेक्टर 10 स्थित कादीपुर कम्युनिटी सेंटर, सरस्वती एनक्लेव, बसई तालाब, चकरपुर, राजेंद्रा पार्क, वाटिका सेक्टर 82, पंजीरी प्लांट सेक्टर 5, श्याम कुंज, मारुति कुंज, शिवा एनक्लेव-2 साढ़राणा, शिवा नगर कॉलोनी गढ़ी, धनकोट, चेयर मैन कोठी, काली मंदिर मानेसर, राजेंद्रा पार्क -2, राजन एनक्लेव, अशोक विहार फेज -3, पूर्वांचल समरसता समिति धूमसपुर, पूर्वांचल कला संस्कृति सेवा समिति, सूरत नगर फेज -2, मारुति कुंज स्नेह विहार के छठ घाट शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें