गुरुग्राम में बिजली निगम के कार्यालय में बिजली कर्मियों ने प्रदर्शन किया। बिजली कर्मी हरियाणा विद्युत नियामक आयोग द्वारा निजी क्षेत्र की कंपनी को विद्युत प्रसारण का अधिकार देने के खिलाफ है। बिजली कर्मियों की हड़ताल 24 अक्तूबर तक जारी रखने की घोषणा की गई है। इस बीच शहर के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं होने के कारण परेशान लोग शिकायत केंद्र पहुंच रहे हैं। भीम नगर में सुबह 4 बजे से बिजली नहीं है। गढी हरसरू, सेक्टर 5 आदि इलाकों में से लोगों ने बिजली बंद होने की शिकायत की है हालांकि बिजली कर्मियों का कहना है कि उन्होंने बिजली बंद करने की कोई कार्रवाई नहीं की है, वे आज काम नहीं कर रहे हैं, इस वजह से मरम्मत कर प्रभावित हो सकता है। बिजली निगम की हड़ताल में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण फपनिगम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन यानी बिजली विभाग के सभी अंगों के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। गुरुग्राम सर्कल वन में करीब 1200 बिजली कर्मी काम नहीं कर रहे हैं।