हरियाणा सरकार के मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने शनिवार को गुरुग्राम में ब्राह्मण समाज की तीन प्रमुख मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। यह आश्वासन विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) द्वारा आयोजित पंडित मांगे राम शर्मा की जयंती समारोह में दिया गया। इस अवसर पर ‘विप्र संकल्प’ पत्रिका का विमोचन भी किया गया। समारोह में विश्व ब्राह्मण संघ (भारत) के अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने पंडित मांगे राम शर्मा के प्रेरणादायी जीवन और संगठन निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित जी का जीवन समाजसेवा और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने युवा पीढ़ी में संस्कारों के विकास पर जोर दिया।