उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सोमवार सुबह छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न हो गया। इससे पहले व्रती सूर्योदय के इंतजार में पानी में हाथ जोड़े खड़े थे। घाटों पर सूप, पूजन सामग्री और जलते दीपक के साथ सूर्योदय का इंतजार किया जा रहा था। बच्चों ने पटाखे और फुलझड़ियां चलाईं, जबकि विभिन्न घाटों पर छठ के भक्ति गीत गूंजे। आयोजकों ने व्रतियों के लिए चाय की व्यवस्था की थी। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने शीतला माता मंदिर पार्किंग और सेक्टर 5 तिकोना पार्क वाले घाट पर शाम व सुबह के अर्घ्य में हिस्सा लिया।