फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात गुरुग्राम में 29 जगहों पर लगी आग

विकास कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 08:45 PM IST

दिवाली की रात को शहर भर में 29 जगहों पर आग लगी। राठीवास गांव में वेयर हाउस में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इन हादसे में कोई भी व्यक्ति चपेट में नहीं आया। सभी आग के हादसों में पटाखों से निकली चिंगारियों को आग लगने का कारण माना जा रहा है।सोमवार शाम सात बजकर 32 मिनट पर दमकल विभाग को पटौदी के राठीवास गांव में वेयर हाउस में आग लगने की सूचना मिली थी। वेयर हाउस करीब एक एकड़ जमीन पर बना हुआ है। पुराने फ्रिज, टीवी, वाशिंग मशीन आदि सामान रखा हुआ था। आग काफी भयानक थी दमकल विभाग को पटौदी के अलावा सेक्टर-29, सेक्टर-37, उद्योग विहार, भीम नगर और आईएमटी मानेसर से दमकल विभाग की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए बुलाना पड़ा। करीब पांच घंटे में दमकल की 10 से ज्यादा गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में सारा सामान जलकर राख हो गया। वेयर हाउस मालिक को इस आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें