गुरुग्राम जिले के वजीरपुर गांव स्थित रेलवे अंडरपास के पास बीते सोमवार की रात सेक्टर-17 अपराध शाखा की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में राजस्थान का वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश व उसके दो साथियों को पुलिस ने काबू किया। गिरफ्तार किए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।