गुरुग्राम शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार ने 600 करोड़ रुपये से अधिक के स्थायी टेंडर को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में दो दिन पहले हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नए साल से दो निजी एजेंसियां सात साल तक काम करेंगी और 854 वाहन कूड़ा संग्रहण करेंगे।