गुरुग्राम सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी के निवासियों ने बिल्डर को जारी पूर्णता प्रमाणपत्र (ओसी) में खामियों का आरोप लगाया है। निवासियों ने आज समाधान शिविर में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना है कि ओसी में नियमों की अनदेखी की गई है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। बाघनकी गांव के रहने वाले पांच भाईयों की जमीन बटवारें की गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए लोग चक्कर काट रहे हैं। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी सोनू भट्ट ने आमजन की 10 शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।