गुरुग्राम नगर निगम सदन की सामान्य बैठक में शुक्रवार को शहर के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इनमें निर्माण एवं तोड़फोड़ (सीएंडडी) वेस्ट के निस्तारण को बढ़ावा देने के लिए नॉन-बल्क मलबे की फीस 360 रुपये से घटाकर 50 रुपये प्रति टन करना और गुरुग्राम मेट्रो के प्रायोरिटी-2 कॉरिडोर के लिए सेक्टर-7 में 1445 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव प्रमुख रहा।