गुरुग्राम जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को अब खेल उपकरणों के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए बजट को पहले ही मंजूरी दे दी है। प्रत्येक पात्र सरकारी स्कूल को खेल सुविधाओं के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से स्कूलों को यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी। स्कूलों को 31 मार्च 2027 तक स्वीकृत बजट का उपयोग करना होगा।