कोतवाली क्षेत्र के टोली मोहल्ला इलाके में बाइक से जा रहे हिंदू संगठन के दो लड़कों के साथ दूसरे समुदाय के लड़कों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान एक युवक द्वारा पिस्टल भी निकल गई है। मारपीट के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता लोनी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर लोनी थाने के अंदर धरना प्रदर्शन शुरू किया। पुलिस के अधिकारी कार्यकर्ताओं को समझने का प्रयास कर रहे हैं।