फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी, प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन, पृथु शर्मा-गरिमा बने विजेता

आईटीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शनिवार को बीफार्म के नवप्रवेशी छात्रों के लिए मैजेस्टिक-2026 फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। छात्रों ने नृत्य, गायन, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुभारंभ चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, प्राचार्य डॉ. एम. थंगराज, निदेशक डॉ. एस. सदीश कुमार और डीन डॉ. राजकुमारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने कहा कि कॉलेज जीवन उनके करियर और भविष्य की नींव है। छात्रों को हमेशा कुछ नया सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास करना चाहिए। निदेशक डॉ. एस. सदीश कुमार, प्राचार्य डॉ. एम. थंगराज ने कहा कि फार्मेसी केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की देखभाल से जुड़ा महत्वपूर्ण पेशा है। छात्रों को अनुशासन के साथ पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पृथु शर्मा को मिस्टर फ्रेशर और गरिमा को मिस फ्रेशर चुना गया। आयुष गौतम को मिस्टर फ्रेशर उपविजेता और सादिया परवीन को मिस फ्रेशर उपविजेता का खिताब मिला। इसके अलावा तुषार नेगी को मिस्टर मैजेस्टिक (बेस्ट फैशन सेंस), इशिता दास को मिस मैजेस्टिक (बेस्ट फैशन सेंस), हर्षवर्धन को मिस्टर परफॉर्मर और हर्षिता को मिस परफॉर्मर के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मनोरंजन किया। आयोजन का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को संस्थान से जोड़ना, आपसी मित्रता बढ़ाना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना था।भारती चौहान, रोहिनी सैनी, मौनिका सिंह, गौरव चौधरी, नितिन चौहान और शुभांशु गोयल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें