बहराइच में एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए घर से बाहर निकाल दिया क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया था। और तो और बेटी को पालने के लिए पत्नी पर मायके से 10 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। साथ ही आरोप है कि पति ने दूसरी शादी भी कर ली और अब महिला इंसाफ के लिए अपनी मासूम बच्ची को गोद में लिए दर-दर भटक रही है।