फरीदाबाद के रेलवे रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर के बाहर बने जलभराव को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी चिंता है। आगामी 26 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती होने के कारण लोगों और श्रद्धालुओं में इस बात का विशेष डर है कि यदि समय रहते जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं की गई, तो पावन पर्व के दौरान मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।