फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बल्लभगढ़ में सेक्टर-दो कट के पास हुआ। तीनों अलीगढ़ के टप्पल से फरीदाबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।