फरीदाबाद में मेवला महाराजपुर के पास सुबह 5 के आसपास सड़क दुर्घटना में दो युवकों को चोट लगी। जिन्हें इलाज के लिए बीके नागरिक अस्पताल में लाया गया। तीन युवक बाइक पर फरीदाबाद से नोएडा जा रहे थे। जहां पर मेवला महाराजपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर ग्रिल से जा टकराई। जिसमें धनंजय और विकास को काफी चोट लगी। व उनके तीसरे साथी को भी हल्की चोट लगी है। आरोप है कि बीके नागरिक अस्पताल में सुबह से दोपहर 12:30 बजे तक इनका कोई इलाज नहीं हुआ और उनके तीमारदारो को इधर-उधर दौड़ा रहे हैं। जिसको लेकर उनके परिवार वालों में काफी गुस्सा है।