फरीदाबाद के तिरखा कॉलोनी में तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरकर घायल मरीज को उपचार के लिए बीके अस्पताल लाया गया। बेटी ज्योति का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब दस बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक उनके पिता दर्द से कराहते रहे, लेकिन उन्हें समय पर दवा या इंजेक्शन नहीं दिया गया।