सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बालवाटिका-3 के बच्चों को भी अब वर्दी, स्कूल बैग और स्टेशनरी भत्ते का लाभ मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू हो रही इस योजना को लेकर जिला शिक्षा विभाग ने जिले के सभी स्कूलों से छात्र-छात्राओं का ऑनलाइन डाटा मांगना शुरू कर दिया है। इस पहल से 239 प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले करीब दो हजार बच्चों को सीधा फायदा पहुंचने की उम्मीद है।