फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपोखरी मौजा में 23 अक्तूबर को लगेगा जनता दरबार, रात्रि चौपाल में अधिकारी सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं

डोईवाला विकासखंड के रानीपोखरी मौजा में 23 अक्टूबर को रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर होने वाली चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके मौके पर निस्तारण का प्रयास करेंगे। बीडीओ राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि चौपाल में राजस्व, विकास, पंचायती राज, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सुनी जाएंगी। ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए ब्लॉक और जिला मुख्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। ब्लॉक प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्रामीणों से संबंधित प्रार्थना पत्र और दस्तावेजों के साथ चौपाल में पहुंचने की अपील की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें