छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 20 अक्टूबर को विजयदशमी पर सबसे ऊंचे रावण का दहन होगा। यहां 101 फीट के दशानन का पुतला जलाया जायेगा। साथ ही राजधानीवासियों को शानदार आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी। विधायक पुरंदर मिश्रा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि इस उत्सव में सभी लोग आयें और पुण्य का सहभागी बने। इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने के लिए करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।