फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत: केबिन में फंसा चालक, एक घंटे बाद सुरक्षित निकाला गया

Fri, 28 Aug 2026 03:12 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

कोरबा जिले के कटघोरा-जेंजरा बायपास मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर से हड़कंप मच गया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि एक ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में चालक को बाहर निकाला जा सका।

बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक तेज गति से बायपास मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान किसी वजह से दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने जा भिड़े। टक्कर के बाद चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। वह दर्द से कराह रहा था, जबकि ट्रक का दरवाजा पूरी तरह पिचक चुका था। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चालक को निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरे ट्रक को टोचन कर रस्सी के सहारे क्षतिग्रस्त केबिन को खींचा गया। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

हादसे के कारण बायपास पर यातायात भी प्रभावित हुआ। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। कटघोरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात संभाला और रेस्क्यू कार्य में सहयोग किया।

रेस्क्यू के बाद घायल चालक को डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कोरबा रेफर कर दिया।

पुलिस ने दोनों ट्रकों को अपने कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने समय पर पहुंचकर चालक की जान बचाने वाली डायल 112 टीम और मदद के लिए आगे आए नागरिकों की तत्परता की सराहना की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें