फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर कोयला ट्रेलरों की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर घायल, हाईवे पर लगा लंबा जाम

Thu, 17 Sep 2026 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिले में पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे कोयले से लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों भारी वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त होकर खड़े हो गए, जिससे मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेलर कोयला लेकर पेंड्रा-रतनपुर मार्ग से गुजर रहे थे कि अमरपुर के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: जिस युवती के साथ किशोर को देखा: रायगढ़ में उसी को लेकर भड़का विवाद, पुराने बस डिपो में पत्थर से कुचलकर हत्या

हादसे के बाद देर रात से ही मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। दोनों ट्रेलरों के सड़क पर खड़े होने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही। छोटे वाहन किसी तरह सड़क के किनारे से निकलते रहे। सुबह तक सड़क के दोनों ओर कोयला लदे ट्रेलरों समेत अन्य भारी वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतार लग गई। जाम के कारण पेंड्रा और रतनपुर के बीच आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई वाहन चालक लंबे समय तक सड़क खुलने का इंतजार करते रहे। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नो-एंट्री खुलने के बाद कोयला परिवहन करने वाले भारी वाहन तेज रफ्तार से मार्ग पर निकलते हैं। भारी वाहनों की संख्या और तेज गति के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने वाहनों की गति नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलरों को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें