फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल संकट पर बवाल: महापौर के दफ्तर में गंदे पानी का गिलास रखकर जताया विरोध, एक महीने से परेशान हैं लोग

Mon, 02 Nov 2026 07:02 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी

धमतरी शहर के सोरिद, डाक बंगला और जोधापुर वार्ड में करीब एक महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है। इससे आक्रोशित वार्डवासी और कांग्रेस पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने धरना दिया और गंदे पानी की समस्या को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गंदे पानी से भरे गिलास महापौर के कार्यालय में रख दिए। साथ ही, निगम आयुक्त को भी गंदा पानी पीने के लिए दिया। वार्डवासियों ने बताया कि करीब एक महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है और वे इसे पीने को मजबूर हैं। गंदे पानी की वजह से लोग बीमार भी हो रहे हैं।

वार्ड पार्षद ने कहा कि निगम में कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, निगम प्रशासन का कहना है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। कई बार अधिकारियों को सौंपा गया ज्ञापन
कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने और शिकायत करने के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आज कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में सैकड़ों वार्डवासी नगर निगम का घेराव करने पहुंचे। यहां प्रदर्शनकारियों ने विरोध का एक तीखा और अनोखा तरीका अपनाया। वार्डवासी नलों से आ रहे गंदे और काले पानी को गिलासों में भरकर सीधे महापौर के कार्यालय पहुंच गए।

ये भी पढ़ें- राजस्थान: पति की मौत के बाद छिनने वाला था आशियाना, सेना के अधिकारियों ने ऐसे बचाया पूर्व सैनिक की पत्नी का घर

उन्होंने विरोध स्वरूप गंदे पानी से भरे गिलास महापौर की टेबल पर रख दिए। इतना ही नहीं, जब प्रदर्शनकारी निगम आयुक्त से मिले, तो उन्हें भी वही गंदा पानी पीने के लिए दिया, ताकि वातानुकूलित कमरों में बैठने वाले अधिकारियों को जनता की इस गंभीर समस्या और उनकी तकलीफ का अहसास हो सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें