फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: घरेलू विवाद में बेटे ने मां के सिर पर कुदाली से किए कई वार, गिरफ्तार; जेल भेजा गया

Sun, 01 Nov 2026 05:53 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर

बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डायनटोली में घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां पर कुदाली से जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 31 अक्टूबर 2026 की है। डायनटोली निवासी बिफती उरांव (55 वर्ष) अपने घर की लिपाई-पोताई कर रही थीं। इसी दौरान उनके 28 वर्षीय पुत्र गोविन्द बेक ने किसी घरेलू बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से घर में रखी छोटी कुदाली से अपनी मां के सिर पर दो से तीन बार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला मौके पर ही लहूलुहान होकर बेहोश हो गईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से डायल 112 के जरिए गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पढ़ें: नवाचार: प्रदेश के सभी सरकारी अस्पताल आज से कागज-रहित, सेहत का रिकॉर्ड अब डिजिटल   पीड़िता की शिकायत पर कुसमी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। विवेचना के दौरान एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून से सनी मिट्टी सहित अन्य साक्ष्य एकत्र किए। वहीं, आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल की गई कुदाली भी बरामद कर ली गई। कुसमी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गोविन्द बेक (28 वर्ष), निवासी रामनगर को गिरफ्तार कर 1 नवंबर को न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें