फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सिसैया खुर्द गांव पहुंचा सपा का प्रतिनिधिमंडल, पीड़ितों को दिया न्याय दिलाने का भरोसा

Sat, 19 Sep 2026 05:57 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में शनिवार दोपहर करीब एक बजे सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह की अगुवाई में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सिसैया खुर्द गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना में पीड़ित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। नेताओं ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

इस दौरान सपा सांसद आनंद भदौरिया ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने और पीड़ितों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की बात सुनी जानी चाहिए और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिनिधि मंडल ने 16 पीड़ितो को दस-दस हजार की आर्थिक सहायता भी दी।
 
प्रतिनिधिमंडल में सपा सांसद खीरी उत्कर्ष वर्मा, पूर्व विधायक निघासन एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव आरएस कुशवाहा, पूर्व विधायक शमशेर बहादुर उर्फ सेरू भैया, सपा पूर्व प्रत्याशी वरुण यशपाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अनुराग पटेल, मंगू लाल लोधी समेत अन्य नेता शामिल रहे। 

गर्मी से आया पूर्व विधायक को आया चक्कर 
गांव सिसैया खुर्द में प्रतिनिधिमंडल जब पत्रकारों से बात कर रहा था। इसी दौरान गर्मी के चलते पूर्व विधायक शमशेर बहादुर उर्फ सेरू भैया को चक्कर आ गया। वह गिरने ही वाले थे कि उन्हें पड़ोस खड़े नेताओं ने संभाला और पंखा करते हुए पानी पिलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें