Mobile Apps: मोबाइल एप से भी 24 घंटे कर सकते हैं घर की निगरानी, नहीं पड़ेगी सीसीटीवी की जरूरत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Feb 2022 03:22 PM IST
you can use mobile apps for 24 hours home security instead of cctv camera
USE MOBILE AS CCTV - फोटो : amar ujala

    आजकल शहर को कौन पूछे, गांव में भी सीसीटीवी कैमरे देखने को मिल रहे हैं। पहले लोगों केवल अपने ऑफिस या दुकानों में कैमरे लगाते थे, लेकिन अब अपने घरों में भी कैमरे लगाने लगे हैं, हालांकि सीसीटीवी कैमरा लगाना ना आसान है और ना ही सस्ता। इसकी वजह से कई लोग चाहकर भी अपने घरों में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा पाते हैं, लेकिन यदि हम आपको यह कहें कि आप अपनी गैर मौजूदगी में मोबाइल एप की मदद से अपने घर की निगरानी कर सकते हैं तो आपको मजाक लगेगा, लेकिन ऐसा वाास्तव में संभव है कि आप एप से ही अपने घर की तस्वीर भी लगातार देख सकते हैं। यदि आप अक्सर घर से बाहर रहते हैं तो आप कुछ एप की मदद से अपने घर को सर्विलांस पर रख सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

    ProtonVPN
    ProtonVPN - फोटो : play store

    ProtonVPN-

    एंड्रॉयड के लिए कई वीपीएन सेवाएं उपलब्ध हैं। मगर प्रोटॉन वीपीएन को आप बिना बैंडविड्थ सीमा के मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं। यह सुरक्षा और गोपनीयता पर अधिक ध्यान केंद्रित करता है। यह आपकी गतिविधि को ट्रैक या रिकॉर्ड नहीं करता है। यह दुनिया भर में आपको अपने सैकड़ों सर्वर प्रदान करता है। इसका 'सुरक्षित कोर' आपकी गोपनीयता को बनाए रखता है, भले ही वीपीएन एंड पॉइंट सर्वर से समझौता किया गया हो।

    USE MOBILE AS CCTV
    USE MOBILE AS CCTV - फोटो : play store

    Manything-

    आपको लगता है कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगवाना एक महंगा निवेश होगा, तो इसके लिए आप अपने घर में मौजूद पुराने स्मार्टफोन्स की मदद ले सकते हैं। आपका पुराना फोन तभी सीसीटीवी बनेगा जब उसका कैमरा सही हो। पुराने फोन को सीसीटीवी कैमरा बनाने के लिए उसमें वाई-फाई होना चाहिए। बस इसके लिए एक सही एप की जरूरत होती है, इसके अलावा आपको कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। मैनीथिंग एक ऐसा एप है, जिसकी सेवा एकदम मुफ्त है। यह गति या ध्वनि का पता लगा सकता है, साथ ही कुछ अजीब दिखने पर आपको अलर्ट भेजता है। आप अपने मुख्य हैंडसेट पर कैप्चर की गई लाइव स्ट्रीम की साफ-सुथरे तरीके से देख सकते हैं।