लॉन्चिंग से पहले आपको फ्री में मिल सकता है OnePlus 6, यह है तरीका

OnePlus के अपकमिंग फ्लैगशिप OnePlus 6 को लेकर तमाम तरह के लीक्स सामने आ रहे हैं। भारत में अमेजॉन पर शनिवार की आधी रात से रजिस्ट्रेशन का पेज लाइव भी होने वाला है। वनप्लस 6 की लॉन्चिंग को डेट को लेकर भी अभी कोई पक्की खबर नहीं है लेकिन लॉन्चिंग से पहले आपको फ्री में वनप्लस 6 मिल सकता है। तो आइए जानते हैं इसका तरीका।
लॉन्चिंग से पहले ऐसे फ्री में ले सकते हैं वनप्लस 6

दरअसल लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने अपने फैन्स को फोन का रिव्यू करने का मौका दे रही है। इसके लिए कंपनी ने The Labs नाम से एक ब्लॉग पेज शुरू किया है। इस पेज को फोन को रिव्यू के लिए लेने के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इसके लिए एक फॉर्म को भरना होगा और कुछ सवालों के जवाब देने होंगे। आवेदन के लिए आपके पास 2 मई तक के रात 10 बजे तक का मौका है। वहीं जिन लोगों को रिव्यू के लिए फोन मिलेगा उनकी घोषणा 3 मई को सुबह 7.30 मिनट पर हो जाएगी।
OnePlus 6 की स्पेसिफिकेशन

OnePlus 6 के फीचर्स को लेकर खबर है कि इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा और यह फोन 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के वेरियंट में मिलेगा। वहीं इस फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6.28 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा।इसके अलावा फोन की डिजाइन iPhone X जैसी होगी और इसमें फेस अनलॉक फीचर मिलेगा। वहीं फोन में हैडफोन जैक भी मिलेगा। वनप्लस 6 ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा जिसमें एक कैमरा 20 गापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा। हालांकि इस बार फोन में बड़ी बैटरी यानी 350mAh की बैटरी मिलेगी