EV: ओला, टीवीएस आईक्यूब या हीरो विडा कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें

Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Sat, 30 May 2026 04:06 PM IST
सार

Best Electric Scooter in India

: बढ़ते पेट्रोल के दामों के बीच देश में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं, दोपहिया EV सेगमेंट की बात आते ही OLA Electric, TVS iQube और Hero Vida जैसे नाम सबसे पहले सामने आते हैं। ये तीनों स्कूटर रेंज, फीचर्स और टेक्नोलॉजी के मामले में मजबूत दावेदार हैं। ऐसे में अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि ज्यादा रेंज, बेहतर फीचर्स और मजबूत सर्विस नेटवर्क के आधार पर इनमें से कौन सा स्कूटर आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Ola, TVS iQube, or Hero Vida—Which Electric Scooter Best? Know These Things
ओला इलेक्ट्रिक बनाम TVS आईक्यूब बनाम हीरो विडा - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    OLA Electric vs TVS iQube vs Hero Vida:

    भारत में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। अब बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस आईक्यूब और हीरो विडा सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं। हर कंपनी अपने स्कूटर को बेहतर रेंज, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ पेश कर रही है। यही वजह है कि नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों के लिए सही विकल्प चुनना आसान नहीं रह गया है।

    OLA Electric: फीचर्स और टेक्नोलॉजी में आगे

    s1_x_gen3_plus_banner_web_image_v2
    s1_x_gen3_plus_banner_web_image_v2
    • ओला इलेक्ट्रिक ने अपने स्कूटर्स को हाईटेक फीचर्स और लंबी रेंज के दम पर बाजार में अलग पहचान दी है। कंपनी के कई मॉडल्स बड़ी टचस्क्रीन, कनेक्टेड फीचर्स, नेविगेशन और ओटीए अपडेट जैसी सुविधाओं के साथ आते हैं।
    • रेंज और टॉप स्पीड के मामले में भी ओला इलेक्ट्रिक का कोई मुकाबला नहीं है। ये स्कूटर्स काफी मजबूत माने जाते हैं। ऐसे ग्राहक जो टेक्नोलॉजी, स्पोर्टी परफॉर्मेंस और ज्यादा दूरी तय करने की क्षमता चाहते हैं, उनके लिए ओला आकर्षक विकल्प साबित हो सकता है।

    TVS iQube: भरोसे और आरामदायक राइड का कॉम्बिनेशन

    EV: ओला, टीवीएस आईक्यूब या हीरो विडा कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
    • टीवीएस आईक्यूब को उसकी स्थिर परफॉर्मेंस और स्मूद राइड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। यह स्कूटर रोजाना इस्तेमाल के लिए एक संतुलित पैकेज प्रदान करता है। इसमें पर्याप्त रेंज, अच्छे फीचर्स और आरामदायक राइडिंग अनुभव मिलता है।
    • टीवीएस का देशभर में फैला मजबूत सर्विस नेटवर्क भी इसकी बड़ी ताकत माना जा रहा है। यही वजह है कि फैमिली और कम जोखिम लेने वाले ग्राहक अक्सर iQube को प्राथमिकता देते हैं।

    Hero Vida: भरोसेमंद ब्रांड के साथ मजबूत चुनौती

    Dirte K3 Bike
    Dirte K3 Bike
    • हीरो मोटोकॉर्प की विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज भी अब तेजी से बाजार में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। ऐसे में हीरो का विशाल सर्विस नेटवर्क और वर्षों का ब्रांड भरोसा इसे एक मजबूत प्रतियोगी बनाता है।
    • विडा स्कूटर्स की बात करें तो इसमें रिमूवेबल बैटरी, आकर्षक डिजाइन और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि रिमूवेबल बैटरी की वजह से चार्जिंग में अतिरिक्त सुविधा मिलती है, जो कई ग्राहकों को पसंद आती है।

    रेंज और परफॉर्मेंस में कौन आगे है?

    • अगर केवल रेंज और हाई स्पीड की बात करें तो ओला इन मॉडल्स की तुलना में काफी आगे माना जाता है। वहीं, टीवीएस आईक्यूब संतुलित परफॉर्मेंस और वास्तविक उपयोग में बेहतर स्थिरता के लिए जाना जाता है।
    • वहीं, हीरो विडा भी अच्छी रेंज और रोजाना की जरूरतों के लिए बेहतर साबित हो सकती हैं। लेकिन इसकी सबसे बड़ी ताकत हीरो का भरोसा और सर्विस सपोर्ट है।

    सर्विस नेटवर्क और आफ्टर सेल्स सपोर्ट कितना जरूरी?

    • इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सिर्फ रेंज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि सर्विस नेटवर्क भी जरूरी माना जाता है। अगर इन तीनों के सर्विस नेटवर्क की बात करें तो, टीवीएस का सर्विस नेटवर्क सबसे मजबूत माना जाता है।
    • हीरो भी देशभर में व्यापक सर्विस सपोर्ट प्रदान करता है। ओला लगातार अपना नेटवर्क बढ़ा रही है, लेकिन कई इलाकों में अभी भी ग्राहकों की प्राथमिक चिंता सर्विस सपोर्ट बनी हुई है।

    किसे खरीदना फायदे का सौदा रहेगा?

    अगर आप ज्यादा फीचर्स, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और हाई स्पीड है तो ओला इलेक्ट्रिक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप भरोसेमंद परफॉर्मेंस, मजबूत सर्विस नेटवर्क और फैमिली उपयोग के लिए स्कूटर चाहते हैं तो टीवीएस आईक्यूब एक सुरक्षित और संतुलित विकल्प माना जा सकता है। वहीं, Hero Vida उन ग्राहकों के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो हीरो के भरोसे, रिमूवेबल बैटरी और मजबूत सर्विस सपोर्ट को प्राथमिकता देते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें