क्या आप खुद-ब-खुद किसी अनजान वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं? जानिए इसका कारण

अगर आपको गूगल, याहू या बिंग पर सर्च करते वक्त किसी दूसरी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट किया (भेजा) जा रहा है... तो हो सकता है आपके पीसी में “ब्राउजिंग रिडायरेक्ट वायरस” हो
क्या है ब्राउजर रिडायरेक्ट वायरस?
ब्राउजर रिडायरेक्ट वायरस एक साइबर जोखिम है जो ‘ब्राउजर हाइजैकर’ श्रेणी के अंतर्गत आता है। इस श्रेणी में आने वाले प्रोग्राम्स (सर्च इंजन, खतरनाक ब्राउजर एड-ऑन्स और एक्सटेंशन्स) आपके कंप्यूटर सिस्टम में, बिना आपकी जानकारी के, डाउनलोड हो सकते हैं और आपके सभी वेब ब्राउजर्स पर इंस्टॉल भी हो सकते हैं क्योंकि यह एक छिपे ‘बन्डलिंग’ की मदद से फैलते हैं।
ईस्कैन ने कुछ ऐसे लक्षणों की पहचान की है जो यूजर्स को वायरस होने का संकेत देते हैं, जैसे:
-
ब्राउजर का फ्रीज होना
-
वेब पेज का जरा भी लोड ना होना
-
गूगल/बिंग/याहू सर्च का संदिग्ध साइट्स पर रिडायरेक्ट होना
-
कुछ प्रोग्राम्स का ना चलना / प्रतिक्रिया ना होना
-
इंटरनेट कनेक्शन का बीच में कट जाना
-
किसी वेब पेज पर जाने पर वहां तेजी से ऐड्स पॉप अप होना
ब्राउजर हाइजैकर की पहचान

आप अगर गूगल, याहू, बिंग या कोई और सर्च इंजन का प्रयोग कर रहे हैं और अगर आपका ब्राउजर बिना आपकी मर्जी के किसी नए लोकेशन जैसे कि delta-homes.com, conduit और सर्च प्रोटेक्ट या किसी अन्य डोमेन पर रिडायरेक्ट होने की कोशिश कर रहा है, तो यह ब्राउजर हाइजैकर से इन्फेक्ट होने का संकेत है।
ऐसे संकेतों को बिल्कुल नजरअंदाज ना करें और अपने कंप्यूटर पर इस ब्राउजर रिडायरेक्ट वायरस को ना छोड़ें क्योंकि इससे आपके ब्राउजर (इंटरनेट एक्सप्लोरर, गूगल क्रोम, मोजिला फायरफॉक्स, सफारी, ओपेरा आदि) को किसी असुरक्षित साइट पर रिडायरेक्ट करने का बड़ा खतरा रहेगा और यह असुरक्षित साइट मॉलवेयर बनाने वालों से जुड़ी हो सकती है। साथ ही, अगर ब्राउजर रिडायरेक्ट वायरस ने सिस्टम को हाइजैक कर लिया यानी इस पर अपना कब्जा कर लिया, तो इससे ब्राउज़िंग के दौरान परेशान करने वाले पॉप-अप ऐड्स उभरने शुरु हो जाएंगे।
इसके अलावा, यह आपकी ब्राउजिंग आदतों की निगरानी करते हुए जानकारी इकट्ठा करने लगेंगे, जो आपके द्वारा ब्राउज की जाने वाली साइट्स, आपके सर्च किये जाने वाले शब्द, अकसर देखी जाने वाली वेबसाइट्स और इन वेबसाइट्स पर आपके द्वारा दी जाने वाली जानकारियां, आपके कंप्यूटर के आईपी एड्रेस और लोकेशन से संबंधित जानकारी हो सकती।
यह जानकारियां ‘निजी रूप से गैर-पहचान योग्य’ मानी जाती है लेकिन इससे आपको कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि स्पैम में बढ़ोत्तरी आदि। जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं, ऐसे अवांछित और कभी-कभी खतरनाक होने वाले प्रोग्राम बन्डलिंग की मदद से तेजी से फैल रहे हैं।
ब्राउजर रिडायरेक्ट वायरस हटाने का तरीका

कंप्यूटर में ब्राउजर रिडायरेक्ट से जुड़े प्रोग्राम को Windows XP पर कंट्रोल पैनल में Add/Remove Programs या Windows 7 और Windows 8 में कंट्रोल पैनल से Uninstall a program के जरिये हटाया जा सकता है। स्टार्ट मेनु में जाएं, Control Panel → Add/Remove Programs को चुनें।
अगर आप Windows Vista या Windows 7 इस्तेमाल करते हैं तो Control Panel → Uninstall a Program का विकल्प चुनें।
अगर आप Windows 8 यूजर हैं तो अपने माउस प्वांइटर को स्क्रीन के दाएं कोने में ले जाएं, लिस्ट में से सर्च को सेलेक्ट करें और कंट्रोल पैनल के लिए सर्च करें या फिर आप नीचे की तरफ दाएं कोने पर (जहां पहले स्टार्ट बटन हुआ करता था) राइट-क्लिक भी कर सकते हैं और वहां से कंट्रोल पैनल सेलेक्ट कर सकते हैं। यहां Add/Remove Programs या Uninstall a Program की स्क्रीन आएगी और फिर आप मौजूदा इंस्टॉल प्रोग्राम की लिस्ट में से निम्नलिखित प्रोग्राम हटा दें:
-
Quiknowledge
-LyricsSay-1
-Websteroids
-BlocckkTheAds
-HD-Plus 3.5
-साथ ही कोई भी हाल में इंस्टॉल हुए एप्लिकेशन या फिर अपरिचित प्रोग्राम
बस प्रत्येक एप्लिकेशन को सेलेक्ट करें और रिमूव पर क्लिक करें। अगर आप Windows Vista, Windows 7 या Windows 8 इस्तेमाल करते हैं तो उस विंडो के सबसे ऊपर अनइंस्टॉल पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद कंप्यूटर का कंट्रोल पैनल स्क्रीन बंद कर दें।
ब्राउजर हाइजैकर द्वारा किसी पीसी यूजर या फिर मैक ओएस यूजर का कंप्यूटर भी हाइजैक किया जा सकता है। ऐसे खतरों से बचने के लिए ईस्कैन जैसी किसी प्रतिष्ठित एंटी-वायरस और आईटी सिक्योरिटी सॉल्युशन कंपनी का उपयोग करें और ऐसे सभी हमलों से सुरक्षित रहें।