मोबाइल नंबर से आधार लिंक हुआ है या नहीं, इस नंबर से करें पता

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 23 Feb 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
How to check your Mobile Number linked with aadhaar number or not, Here are the details
Aadhaar Mobile Link

    फरवरी अब खत्म होने को है और 31 मार्च 2018 भी जल्द ही आ जाएगा। 31 मार्च तक अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं हुआ होगा तो आपका नंबर बंद हो जाएगा। आप में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्होंने आधार को मोबाइल नंबर से लिंक भी करा लिया होगा लेकिन सवाल यह है कि आपका नंबर वाकई में आधार से लिंक हुआ है या नहीं, यह कैसे पता चलेगा? तो चलिए हम आपको बताते हैं इसका तरीका।

    इस नंबर को डायल करके पता करें

    Aadhaar Mobile link VIA OTP
    Aadhaar Mobile link VIA OTP

    दरअसल सरकार ने 1 जनवरी 2018 से देश के सभी टेलीकॉम कंपनियों को मोबाइल यूजर्स से OTP के जरिए वेरिफिकेशन को कहा था। इसके लिए एक टॉल फ्री नंबर 14546 जारी किया गया है यानी इस नंबर को आप अपने मोबाइल नंबर से डायल करके यह पता कर सकते हैं कि आपका आधार मोबाइल से लिंक हुआ है या नहीं।

    विज्ञापन

    साथ ही आपको यह भी बता दें कि भले ही आपका आधार नंबर मोबाइल से लिंक हो गया है लेकिन दुबारा वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। ऐसे में 14546 नंबर को डायल करके आप अपना वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। इस नंबर को डायल करने के बाद आपसे आधार नंबर पूछा जाएगा और उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और आपसे ओटीपी मांगा जाएगा। OTP डायल करने के बाद आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हुआ है या नहीं इसका वेरिफिकेशन हो जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग घर बैठे ही कर सकते हैं लिंक

    Airtel Online Mobile Aadhaar verification
    Airtel Online Mobile Aadhaar verification

    Airtel  ने वरिष्ठ नागरिकों, अप्रवासी भारतीय (NRI) और दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन आधार मोबाइल वेरिफिकेशन को भी लाइव कर दिया है। अब घर बैठे एयरटेल की वेबसाइट से मोबाइल नंबर को आधार नंबर से वेरिफाई कराया जा सकता है। यह सर्विस 70 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों के लिए है। इसके लिए ग्राहकों कोhttps://www.airtel.in/verify-mobile-for-aadhaar-reverificationया airtel.in पर जाना होगा और बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा। वरिष्ठ नागरिकों, अप्रवासी भारतीय (NRI) और दिव्यांगों के लिए प्रकिया एक ही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें