फेसबुक पर गेम रिक्वेस्ट से हैं परेशान तो अपनाएं ये ट्रिक

amarujala.com - Written by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 13 Apr 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
how to block game request on facebook
फेसबुक

    फेसबुक पर आने वाले गेम रिक्वेस्ट से कई यूजर्स परेशान हैं, आप भी होंगे। कई बार तो ये गेम रिक्वेस्ट अच्छे लगते हैं लेकिन कई बार इन्हें देखकर गुस्सा भी आता है। तो चलिए आज आपको बताते हैं फेसबुक पर गेम रिक्वेस्ट बंद करने के तमाम तरीके।

    किसी खास गेम रिक्वेस्ट ब्लॉक करें

    फेसबुक
    फेसबुक

    फेसबुक लॉगिन करें। राइट साइड में दिख रहे त्रिकोण आइकन पर क्लिक करके'Settings'में जाएं और सामने खुले टैब में बाईं तरह दिख रहे'Blocking'पर क्लिक करें। अब आपके सामने'Manage Blocking' का पेज खुलेगा जिसके सबसे नीचे'Block Apps'का ऑप्शन दिखेगा। इसमें जिस गेम का रिक्वेस्ट बंद करना चाहते हैं उस गेम का नाम लिखें। अब सामने आए नाम पर क्लिक करते ही वह गेम ब्लॉक हो जाएगा।

    विज्ञापन

    किसी खास दोस्त के गेम रिक्वेस्ट को ब्लॉक करें

    फेसबुक
    फेसबुक

    यदि आप अपने किसी दोस्त के द्वारा भेजे जा रहे गेम रिक्वेस्ट से परेशान हैं तो ऊपर वाले स्टेप को फॉलो करें औरManage Blockingपेज पर जाएं। इस पेज के नीचे'Block Invites From'का विकल्प दिखेगा। अब सामने दिख रहे सर्च बार में फ्रेंड का नाम लिखें और क्लिक करें। इसके बाद वह दोस्त आपको गेम रिक्वेस्ट नहीं भेज पाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें