Google Drive Features: गूगल ड्राइव के पांच कमाल के इस्तेमाल, बहुत कम लोगों को ही है मालूम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 12 Feb 2022 01:45 PM IST
google drive advanced features You Should Must Know If You Are Using Gmail
GOOGLE DRIVE - फोटो : amarujala

    आपमें से अधिकतर लोग आज जीमेल का इस्तेमाल कर रहे हैं। जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल अधिकतर लोग सिर्फ मेलिंग के लिए करते हैं, लेकिन गूगल ड्राइव और गूगल डॉक्स के इस्तेमाल के बारे में बहुत ही कम लोगोंं को जानकारी है। आपमें से कुछ ही लोग होंगे गूगल डॉक्स के वॉयस टाइपिंग, क्लियर फॉरमेटिंग, कमेंट में किसी को टैग करने जैसे दमदार फीचर्स के बारे में जानकारी होगी। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको गूगल डॉक्स के कुछ कमाल के फीचर्स के बारे में बताएंगे जिनहें जानने के बाद आपके बहुत सारे काम आसान हो जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।

    Google docs
    Google docs - फोटो : amarujala

    ऑफलाइन मोड

    ऐसा जरूरी नहीं है कि गूगल डॉक्स में काम करने के लिए आपको ऑनलाइन ही होना पड़ेगा। आप ऑफलाइन भी गूगल डॉक्स में काम कर सकते हैं। गूगल ड्राइव की सेटिंग में जाकर आप ऑफलाइन मोड को ऑन कर सकते हैं। गूगल डॉक्स का सबसे बड़ा फायदा होता है कि आपको कंटेंट को बार-बार सेव करने की जरूरत नहीं है। डॉक्स में कंटेंट ऑटो सेव होता है।

    Google docs
    Google docs - फोटो : amarujala

    बोलकर करें टाइपिंग

    यदि आपको लगता है कि आप टाइपिंग करते-करते थक गए हैं तो आप बोलकर हिन्दी-अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में टाइपिंग कर सकते हैं। इसके लिए जीमेल में लॉगिन करके राइट साइड में प्रोफाइल फोटो के बगल में दिख रहे 9 डॉट पर क्लिक करे गूगल ड्राइव खोलें और फिर ऊपर लेफ्ट साइड में दिख रहे न्यू पर क्लिक करके गूगल डॉक्स खोलें। अब डॉक्स के सबसे ऊपर दिख रहे बार में टूल्स पर क्लिक करें। वहां आपको वॉयस टाइपिंग का विकल्प मिल जाएगा। अब वॉयस टाइपिंग पर क्लिक करें, अपनी भाषा चुनें और बोलें। हालांकि यह टूल केवल गूगल क्रोम ब्राउजर में ही काम करेगा।