Upcoming 7-Seater SUVs: जल्द दस्तक देने वाली हैं ये नई 7-सीटर एसयूवी, फीचर्स और माइलेज देख रह जाएंगे दंग

Jagriti
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 27 Mar 2026 12:19 PM IST
सार

Upcoming 7 Seater Hybrid SUVs India 2026:

भारतीय ऑटो बाजार में एसयूवी सेगमेंट लगातार तेजी से बढ़ रहा है, और इसी सेगमेंट में महिंद्रा एक्सयूवी 700 का अपडेटेड महिंद्रा एक्सयूवी 7XO अब चर्चा का केंद्र बन गया है। 2021 में लॉन्च हुई XUV700 को 2022 से 2025 के बीच कई अपडेट और स्पेशल एडिशन मिले, लेकिन 2026 में आए फेसलिफ्ट मॉडल को नया नाम और कई बड़े अपग्रेड्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इन अपकमिंग 7-सीटर एसयूवी के बारे में विस्तार से।

विज्ञापन
From 1100km Range Hybrid Tech, These Upcoming 7-Seater SUVs  Best-in-Class
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

    विस्तार

    भारतीय सड़कों पर फिलहाल महिंद्रा का जलवा है, लेकिन आने वाले दो साल ग्राहकों के लिए कई दमदार विकल्प सामने आने वाले हैं। जहां एमजी (MG) 1100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज का दावा कर रही है, वहीं मारुति और टोयोटा अपनी किफायती हाइब्रिड तकनीक से माइलेज के शौकीनों को लुभाने की कोशिश में हैं।

    एक्सयूवी 7XO के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी

    1. मारुति सुजुकी और टोयोटा

    मारुति सुजुकी एक प्रीमियम 3-रो एसयूवी पर काम कर रही है जो मौजूदा ग्रैंड विटारा का बड़ा वर्जन हो सकती है। इसी तर्ज पर टोयोटा भी अपना मॉडल पेश करेगी। खासियत की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर का टीएनजीए (टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर) एटकिंसन साइकिल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो बेहतरीन माइलेज के लिए जाना जाता है।

    विज्ञापन

    2. एमजी मोटर: 1100+ किमी की लंबी रेंज

    एमजी अपनी पहली प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) एसयूवी (कोडनेम 520) अक्तूबर 2026 तक लॉन्च करने की तैयारी में है। इसमें 1.5 लीटर पेट्राेल इंजन के साथ 194 एचपी की मोटर और 20.4 kWh तक की बैटरी होगी। यह सेटअप एक बार फुल चार्ज प्रति टैंक पर 1,110 किमी की रेंज देने में सक्षम होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3. रेनो डस्टर (7-सीटर अवतार)

    7-सीटर रेनो डस्टर 2027 तक लॉन्च होने की उम्मीद है। इसका डिजाइन डेशिया बिगस्टर जैसा बोल्ड होगा। इसमें 1.8 लीटर का दमदार हाइब्रिड इंजन मिलने की उम्मीद है। जो इसे ऑफ-रोडिंग और सिटी ड्राइविंग दोनों के लिए खास बना सकता है। इंजन की बात करें तो 1.8 लीटर का दमदार हाइब्रिड इंजन मिलनग की उम्मीद है। जो इसे ऑफ-रोडिंग और सिटी ड्राइविंग दोनों के लिए खास बनाती है।

    4. ह्यूंदै और किआ

    ह्यूंदै (कोडनेम Ni1i) और किआ मिलकर सोरेंटो प्लेटफॉर्म पर आधारित 3-रो एसयूवी विकसित करने की तैयारी में है। इसके दमदार फीचर्स इसे सबसे अलग बनाते हैं। इन कारों में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंलन के इलेक्ट्रिक वेरिएंट (हाइब्रिड) के साथ आएंगी। इनमें सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर देखने को मिलेगा।

    क्या होगा खास: एक नजर में...

    कंपनीमॉडल/प्लेटफॉर्मइंजन तकनीकलॉन्च टाइमलाइन
    महिंद्राXUV 7XO (फेसलिफ्ट)पेट्रोल/डीजल/टर्बोलॉन्च हो चुकी (2026)
    मारुति/टोयोटाग्रैंड विटारा 7-सीटरस्ट्रॉन्ग हाइब्रिड2026-27
    एमजी मोटरपीएचईवी (520)प्लग-इन हाइब्रिडअक्तूबर 2026
    रेनॉल्टडस्टर 7-सीटर1.8L हाइब्रिड2027
    हुंडई/किआसोरेंटो बेस्डहाइब्रिड पेट्रोल2027

    क्या बदलेगा SUV मार्केट?

    • पेट्रोल या डीजल से हाइब्रिड और ईवी की ओर शिफ्ट हो सकते हैं।
    • ज्यादा माइलेज और कम प्रदूषण हो सकते हैं।
    • टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स पर फोकस बढ़ सकता है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें