ZOHO: जोहो बन रहा गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे दिग्गजों का भरोसेमंद विकल्प, यहां जानिए कैसे?

सुयश पांडेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसुयश पांडेय
Tue, 07 Oct 2025 06:07 PM IST
सार

किफायती दाम और ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म की वजह से जोहो माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसे दिग्गजों का एक भरोसेमंद विकल्प बनता जा रहा है, जोहो के पास 55 से ज्यादा इंटीग्रेटेड एप्लिकेशन हैं, जो तमाम बिजनेस फंक्शंस को कवर करते हैं।

विज्ञापन
Zoho offers its suite of business applications on virtually every platform
जोहो - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय टेक्नोलॉजी कंपनी जोहो (Zoho) आज दुनिया के उन चुनिंदा ब्रांड्स में शामिल है जो पूरी तरह से क्लाउड-बेस्ड बिजनेस सॉल्यूशंस मुहैया कराते हैं। कंपनी ने छोटे स्टार्टअप से लेकर बड़े एंटरप्राइज तक सभी तरह के कारोबारों के लिए एक कॉम्प्रिहेंसिव सॉफ्टवेयर सूट तैयार किया है। जोहो के पास 55 से ज्यादा इंटीग्रेटेड एप्लिकेशन हैं, जो सेल्स, मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर, और आईटी मैनेजमेंट जैसे तमाम बिजनेस फंक्शंस को कवर करते हैं। यह प्लेटफॉर्म कंपनियों को अपने पूरे वर्कफ्लो को डिजिटल तरीके से मैनेज करने की सुविधा देता है वो भी बिना किसी जटिल सेटअप या भारी खर्च के। किफायती दाम और ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म की वजह से जोहो को आज माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसे दिग्गजों का एक भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। आज जानेंगे ऐसे ही कुछ एप्स के बारे में जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं...

    क्या है 'Arattai' एप और इसकी खासियतें?

    चेन्नई मुख्यालय वाली आईटी कंपनी जोहो (Zoho) के जरिए विकसित अरत्तई (Arattai) मैसेजिंग एप खुद को वैश्विक चैटिंग दिग्गजों के लिए एक 'मेड-इन-इंडिया' विकल्प के रूप में स्थापित कर रही है। 'अरत्तई' नाम तमिल भाषा से लिया गया है, जिसका अर्थ है "सामान्य बातचीत", और इसे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह एप टेक्स्ट मैसेजिंग, वॉयस और वीडियो कॉल और मीडिया शेयरिंग के साथ-साथ 'स्टोरीज' और 'चैनल्स' जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। ध्यान देने वाली बात है कि इसमें वॉयस और वीडियो कॉल के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पहले से ही मौजूद है, हालांकि चैट मैसेजिंग के लिए यह सुविधा अभी विकसित की जा रही है।

    विज्ञापन

    सरकारी समर्थन से लोकप्रियता बढ़ी

    अरत्तई को हाल ही में एक बड़ी पहचान तब मिली जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसे एक सुरक्षित, स्वदेशी विकल्प के रूप में अपनाने के लिए नागरिकों से अपील की। सरकारी समर्थन ने इसकी विश्वसनीयता को बढ़ावा मिला और भारत में इस एप के बारे में लोगों ने सर्च शुरू कर दिया। बढ़ती लोकप्रियता के वजह से गूगल प्लेस्टोर के कम्यूनिकेशन एप सेक्शन में यह एप टॉप-10 एप्स में ट्रेंड कर रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्या है खासियत?

    अरत्तई की सबसे बड़ी ताकत है इसकी प्राइवेसी पॉलिसी। जहां ग्लोबल चैट एप्स पर अक्सर यूजर डेटा का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगते हैं, वहीं Zoho दावा करता है कि अरत्तई में यूजर्स का डेटा किसी भी तरह की कमाई के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यह एप सिर्फ चैटिंग ही नहीं, बल्कि मिनी सोशल नेटवर्क जैसा भी काम करता है। इसमें स्टोरीज और चैनल्स के जरिए कंटेंट शेयरिंग, मल्टी-डिवाइस सपोर्ट और एंड्रॉयड टीवी पर इस्तेमाल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

    क्या है वानी?

    'वानी' एक स्मार्ट विजुअल कोलैबोरेशन प्लेटफॉर्म है, जिसे खासतौर पर टीमों के लिए बनाया गया है। इसके जरिए टीम के सदस्य अपने विचारों को एक ही डिजिटल स्पेस में दिखा सकते हैं, साथ ही इन्हें एक साथ प्लान कर सकते हैं और उसे लागू कर सकते हैं। जोहो ने इसे एक नए ब्रांड के रूप में लॉन्च किया है और इसका उद्देश्य टीम के काम करने के तरीके को आसान और प्रभावी बनाना है। इसे गूगल वर्कस्पेस जैसे प्रोडक्टिविटी टूल्स के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। यह साधारण चैट या डॉक्यूमेंट शेयरिंग एप्स से अलग है क्योंकि इसमें काम विजुअल तरीके से किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर टीम को एक डिजिटल कैनवास मिलता है, जहां वे ब्रेनस्टॉर्मिंग (विचार-मंथन) कर सकते हैं, वर्कफ्लो डिजाइन कर सकते हैं, माइंड मैप और डायग्राम बना सकते हैं और अपने विचारों को सीधे एक्शन प्लान में बदल सकते हैं। वानी खासतौर पर उन टीमों के लिए है जो अलग-अलग जगहों से काम करती हैं ताकि वे रीयल टाइम में आसानी से विजुअल तरीके से एक साथ काम कर सकें।

    वानी की विशेषताएं

    वानी का इनफाइनाइट व्हाइटबोर्ड फीचर यूजर्स को सीमाओं से परे जाकर सोचने और अपने आइडिया को विजुअल रूप में प्रस्तुत करने की आजादी देता है। इसका एआई इंजन फ्लोचार्ट, डायग्राम या माइंड मैप्स को अपने आप जेनरेट कर सकता है जिससे ब्रेनस्टॉर्मिंग तेज और आसान बन जाती है। टीमें एक साथ (रियल-टाइम) या अलग-अलग समय पर (एसिंक्रोनस) काम कर सकती हैं। इसमें वीडियो कॉल्स, कॉमेंट्स, वॉइस नोट्स और इमोजी रिएक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं। ‘फ्लो’ फीचर के जरिए टीम के सदस्य किसी भी चर्चा की पूरी यात्रा देख सकते हैं और बाद में भी योगदान दे सकते हैं। वानी का एआई टूल है जो सिर्फ एक टूल नहीं बल्कि एक असिस्टेंट की तरह काम करता है। यह मीटिंग्स की सम्मरी बनाता है, टास्क के सुझाव देता है, विजुअल डायग्राम्स जेनरेट करता है और कामों को ऑटोमेट करता है। इससे टीम की उत्पादकता और स्पष्टता दोनों बढ़ती हैं।

    ब्रेनस्टॉर्मिंग से सीधे एक्जीक्यूशन तक

    वानी को केवल विचारों तक सीमित नहीं रखा गया है। यूजर्स इसी प्लेटफॉर्म पर वर्कफ्लो सेटअप, डेटा टेबल बनाना और डिलीवेरेबल्स ट्रैक करना जैसे काम कर सकते हैं। साथ ही यह जोहो के अन्य एप्स और थर्ड पार्टी टूल्स से जुड़ सकता है जिससे पूरा वर्क प्रोसेस एक ही जगह पर सुव्यवस्थित रहता है।

    क्या है जोहो ऑफिस सूट और इसकी खासियत?

    जोहो ऑफिस सूट एक क्लाउड-आधारित प्रोडक्टिविटी प्लेटफॉर्म है जो डॉक्यूमेंट एडिटिंग से लेकर टीम कोलैबोरेशन तक की सुविधाएं एक ही जगह देता है। यह खासतौर पर उन कंपनियों और प्रोफेशनल्स के लिए बनाया गया है जो सुरक्षित, भरोसेमंद और भारतीय डेटा-प्राइवेसी मानकों के अनुरूप डिजिटल समाधान चाहते हैं।

    • रीयल-टाइम कोलैबोरेशन: एक ही डॉक्यूमेंट पर कई यूजर्स एक साथ काम कर सकते हैं और सभी बदलाव क्लाउड पर तुरंत सेव हो जाते हैं।
    • क्लाउड स्टोरेज: सभी फाइलें जोहो वर्कड्राइव पर सुरक्षित रहती हैं जिन्हें किसी भी डिवाइस से एक्सेस किया जा सकता है।
    • एआई असिस्टेंट “Zia”: राइटर में यह स्टाइल और टोन सुधारने के सुझाव देती है जबकि शीट में डेटा एनालिस्ट की तरह काम करती है।
    • क्रॉस-प्लेटफॉर्म एक्सेस: विंडोज, मैकओएस, एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध है। साथ ही ऑफलाइन मोड में भी डॉक्यूमेंट्स देखे जा सकते हैं।
    • माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस कम्पैटिबिलिटी: यूडर्स वर्ड, एक्सेल या पॉवरपाइंट फाइल्स को बिना फॉर्मेटिंग बिगाड़े एडिट कर सकते हैं।
    • मजबूत सुरक्षा: जोहो डेटा सुरक्षा के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, सिक्योर सर्वर्स और प्राइवेसी-फर्स्ट पॉलिसी अपनाता है।
    • जोहो इंटीग्रेशन: यह जोहो सीआरएम, जोहो साइन और अन्य बिजनेस टूल्स से सहज रूप से जुड़ा हुआ है जिससे काम की दक्षता बढ़ती है।
    • यूनिफाइड प्लेटफार्म: जोहो ऑफिस सूट, जोहो वर्कप्लेस और जोहो वन का हिस्सा है जिसमें ईमेल, चैट और वीडियो मीटिंग जैसे कम्युनिकेशन टूल्स भी शामिल हैं।

    ऑफिस सूट के एप्स जो बनाते हैं इसे खास

    • जोहो राइटर: यह एक आधुनिक वर्ड प्रोसेसर है जिसमें यूजर्स डॉक्यूमेंट बना सकते हैं, एडिट कर सकते हैं और रिव्यू शेयर कर सकते हैं। यह माइक्रोसॉफ्ट वर्ड फाइल्स के साथ पूरी तरह कंपैटिबल है और ऑटोमेशन फीचर्स से लैस है।
    • जोहो शीट: यह स्प्रेडशीट ऐप डेटा एनालिसिस, रिपोर्टिंग और टीम कोलैबोरेशन के लिए बनाया गया है। इसमें इनबिल्ट एआई असिस्टेंट जिया शामिल है, जो डेटा से सम्मरी और इनसाइट्स तैयार करती है।
    • जोहो शो: यह एक प्रेजेंटेशन टूल है जो क्रिएटिव डिजाइन, एनिमेशन और कस्टम टेम्पलेट्स के साथ प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन बनाने में मदद करता है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें