इंतजार खत्म: YouTube ने आईओएस के लिए आखिरकार जारी किया PIP मोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Aug 2021 12:58 PM IST
सार

इसी साल जून में गूगल ने आईओएस यूजर्स को यह सुविधा दी थी। शुरुआत अमेरिका से हुई थी लेकिन अब सभी के लिए इसे जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
YouTube Rolling Out Picture in Picture Mode for iOS Users Worldwide here how to use
यूट्यूब - फोटो : पेक्सेल्स

    विस्तार

    एक लंबे इंतजार के बाद YouTube ने आखिरकार दुनियाभर के आईओएस यूजर्स के लिए पिक्चर इन पिक्चर (पीआईपी) मोड जारी कर दिया है, हालांकि अभी भी नया अपडेट सिर्फ यूट्यूब प्रीमियम यूजर्स के लिए ही जारी किया गया है। इस अपडेट के बाद आईओएस यूजर्स यूट्यूब के वीडियोज मिनी प्लेयर यानी पीआईपी मोड में देख सकेंगे। बता दें कि इसी साल जून में गूगल ने आईओएस यूजर्स को यह सुविधा दी थी। शुरुआत अमेरिका से हुई थी लेकिन अब सभी के लिए इसे जारी किया जा रहा है।

    पीआईपी मोड के फायदे

    पीआईपी मोड का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि किसी एप को एक मिनी प्लेयर की तरह इस्तेमाल करते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप यूट्यूब पर वीडियो देख रहे हैं और किसी अन्य एप में कोई काम करना है तो आप यूट्यूब को मिनिमाइज कर सकते हैं। ऐसे में एक मिनी प्लेयर की तरह यूट्यूब प्ले भी होता रहेगा और आप कोई अन्य इस्तेमाल भी कर सकेंगे। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पीआईपी मोड 2018 से ही उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    iOS में कैसे करें पीआईपी मोड का इस्तेमाल

    • पहली बात यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए आपको यूट्यूब का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
    • इसके बाद अपने आईफोन पर यूट्यूब एप को ओपन करें और अपना फेवरेट वीडियो सर्च करके प्ले करें।
    • इसके बाद ऊपर की ओर स्वाइप करके होम बटन को दबा दें।
    • इसके बाद वीडियो अपने आप पीआईपी मोड में चला जाएगा।

    नोट- फिलहाल टेस्टिंग के लिए आईओएस डिवाइस पर पीआईपी मोड का सपोर्ट 31 अक्तूबर तक उपलब्ध है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें