Alert: ChatGPT करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, ई-मेल आईडी पर है हैकर्स की नजर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 26 Dec 2023 11:31 AM IST
सार

आप जिस ई-मेल आईडी से ChatGPT इस्तेमाल कर रहे हैं वह हैकर्स के निशाने पर है। इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन में शोध की एक टीम ने चैटजीपीटी के सबसे पावरफुल मॉडल जीपीटी-3.5 टर्बो को लेकर सिक्योरिटी वॉर्निंग दी है।

विज्ञापन
Your email address that you used to login to ChatGPT may be at risk here why
ChatGPT - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आप जिस ई-मेल आईडी से ChatGPT इस्तेमाल कर रहे हैं वह हैकर्स के निशाने पर है। इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन में शोध की एक टीम ने चैटजीपीटी के सबसे पावरफुल मॉडल जीपीटी-3.5 टर्बो को लेकर सिक्योरिटी वॉर्निंग दी है। पीएच.डी. रुई झू के नेतृत्व वाली टीम ने कहा है कि चैटजीपीटी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की ई-मेल आईडी लीक हो चुकी है। टीम ने इसका प्रमाण भी पेश किया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि GPT-3.5 Turbo आपकी निजी जानकारियों को याद करता है। इसके प्राइवेसी सेफगार्ड को बायपास किया जा सकता है। इस एआई मॉडल न्यूयॉर्क टाइम्स के करीब 80 फीसदी कर्मचारियों के काम के बारे में सटीक जानकारी दी है। ऐसे में इसे काफी खतरनाक माना जा रहा है।

    विज्ञापन

    OpenAI ने इस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और यूजर्स की प्राइवेसी को बनाए रखने का वादा किया है। शोध टीम के अलावा भी कई एक्सपर्ट की टीम ने GPT-3.5 Turbo के साथ सिक्योरिटी को लेकर चेतावनी दी है। यदि आप भी चैटजीपी का इस्तेमाल करते हैं तो बेहतर है कि उसके लिए एक नई ई-मेल आईडी बना लें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें