Xiaomi ने ली WhatsApp Obsolete एरर की जिम्मेवारी, कहा- भविष्य में नहीं आएगी समस्या

पिछले सप्ताह 13 जनवरी को शाओमी के कुछ यूजर्स WhatsApp चलाने में दिक्कत आई थी। कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि उनके ऐप में अजीब तरह की दिक्कत आ रही है और ऐप को नहीं चला पा रहे हैं। शिकायत में यूजर्स ने का था कि ऐप को री-इनस्टॉल करने का मैसेज मिल रहा था लेकिन इसके बाद भी दिक्कते आ रही थीं।
वहीं अब इस मामले पर शाओमी ने खेद जताया है और कहा है कि इस एयर की जिम्मेदारी वह लेती है। साथ ही वह कोशिश करेगी कि आगे से उसके यूजर्स को इस तरह की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।
बता दें कि 13 जनवरी को यूजर्स जैसे ही व्हॉट्सऐप खोल रहे थे तभी उन्हें बताया जा रहा था कि उनका व्हॉट्सऐप पुराना हो गया है और इसे अपडेट करने की जरूरत है। मैसेज में लिखा था, "This version of WhatsApp became obsolete 0n 13 Jan, 2018. Please go to the Google Play Store and download the latest version." हालांकि गूगल प्ले-स्टोर पर जाने पर अपडेट करने का कोई विकल्प मौजूद नहीं था।