Xiaomi MIUI 14: कई शानदार फीचर्स के साथ आया शाओमी का नया यूआई, बोलकर स्कैन कर सकेंगे डॉक्युमेंट्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 13 Dec 2022 01:33 PM IST
सार

नए यूआई के साथ AI फीचर शामिल किए गए हैं, जैसे कि यूआई की मदद से इमेज से टेक्स्ट निकाला जा सकता है। वहीं वॉयस असिस्टेंट में भी इंप्रूवमेंट की गई है।

Xiaomi introduced the new MIUI 14 list of all the devices that will get new ui update
Xiaomi MIUI 14 - फोटो : Xiaomi

    विस्तार

    मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने अपने नए कस्टम यूजर इंटरफेस MIUI 14 को पेश कर दिया है। शाओमी का नया यूजर इंटरफेस एंड्रॉयड 13 पर आधारित है और इसके साथ कई शानदार फीचर्स और अपडेट को शामिल किया गया है। शाओमी के लेटेस्ट यूआई के साथ क्रॉस-डिवाइस सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें बेहतर परफॉरमेंस और एफिशिएंसी के लिए एक एडवांस सिस्टम आर्किटेक्चर का सपोर्ट है। चलिए जानतें है कि इस नए यूआई में आपको क्या-क्या फीचर्स मिलने वाले हैं और कौन-कौन से डिवाइस को नए MIUI का अपडेट मिलेगा।

    बता दें कि कंपनी ने पिछले साल ही MIUI 12.5 संस्करण को लॉन्च किया था, लेकिन अब कंपनी ने MIUI 13 के स्थान पर सीधे MIUI 14 को मार्केट में उतारा है। नए यूआई के साथ परफॉरमेंस के साथ डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। नए यूआई को MIUI फोटॉन इंजन से लैस किया गया है जो कि एंड्रॉयड कर्नेल पर काम करता है। इसकी मदद से थर्ड पार्टी डेवलपर्स को आसान और ज्यादा पावर एफिशिएंट एप बनाने में मदद मिलती है। नए यूआई के साथ सिस्टम मेमोरी फुटप्रिंट्स काफी कम हुए हैं। यानी आपको अब पहले से कम प्री-इस्टॉल्ड एप मिलेंगे और जो मिलेंगे उन्हें हटाया भी जा सकता है। सिर्फ 8 एप्स ऐसे हैं जिन्हें अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकेगा।

    कंपनी का दावा है कि MIUI 14 के साथ सिस्टम फ्लो में भी 60 फीसदी का सुधार किया गया है। नए यूआई के साथ आइकन और विजुअल्स में भी बदलाव किया जा सकता है। यानी आपको अब ज्यादा कस्टमाइजेशन मिलते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से आइकन्स का साइज कम-ज्यादा कर सकते हैं और इसका डिजाइन भी बदल सकते हैं।

    MIUI 14 के सबसे बड़े बदलाव की बाद करें तो इसका फर्मवेयर साइज सबसे कम किया गया है, जो कि फोन में कम स्टोरेज कवर करता है और अच्छी परफॉरमेंट देता है। साथ ही इसमें एप क्लीनिंग फीचर की मदद से एप को कंप्रेस भी किया जा सकता है। नए यूआई में नोटिफिकेशन मैनेजमेंट में भी कई बड़े बदलाव किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि नए यूआई के साथ AI फीचर शामिल किए गए हैं, जैसे कि यूआई की मदद से इमेज से टेक्स्ट निकाला जा सकता है। वहीं वॉयस असिस्टेंट में भी इंप्रूवमेंट की गई है। वॉयस कमांड के जरिए अब आप डॉक्युमेंट्स स्कैन, ट्रांसलेट, स्पैम कॉल्स को फिल्टर करने जैसे काम कर सकते हैं।

    हालांकि अब तक कंरनी ने MIUI 14 को सपोर्ट करने वाले स्मार्टफोन की लिस्ट जारी नहीं की है। शाओमी Mi 11 सीरीज, शाओमी Mi 10 सीरीज, Redmi Note 9 सीरीज, शाओमी Mi MIX 4, Mi 10 सीरीज, Redmi Note 11,Redmi Note 10, Redmi K50, Redmi K40, Redmi K30 के साथ ही कुल अन्य फोन में भी MIUI 14 का अपडेट जल्द मिल सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें