विश्व दूरसंचार दिवस आज: जानें 17 मई का इतिहास और कुछ रोचक बातें
साल 2005 के बाद से हर साल 17 मई को विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस (WTISD) के रूप में मनाया जाने लगा। विश्व दूरसंचार दिवस पहली बार 1969 में मनाया गया था।

विस्तार
17 मई, 1865 को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ की स्थापना के बाद से 17 मई को पूरी दुनिया में हर साल दूरसंचार दिवस मनाया जाता है। दूरसंचार दिवस को साल 2005 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने विश्व सूचना समाज दिवस के रूप में घोषित किया। साल 2005 के बाद से हर साल 17 मई को विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस (WTISD) के रूप में मनाया जाने लगा। विश्व दूरसंचार दिवस पहली बार 1969 में मनाया गया था।


दूरसंचार दिवस 2022 की थीम
इस साल विश्व दूरसंचार दिवस की थीम डिजिटल टेक्नोलॉजीज फॉर ओल्ड पर्सन्स एंड हेल्दी एजिंग है। यह थीम सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल और शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय स्तर पर स्वस्थ, जुड़े और स्वतंत्र रहने के लिए उनके महत्व पर जोर देती है। आइए आज इस खास मौके पर इस दिवस के बारे में कुछ खास बाते जानते हैं...
17 मई का इतिहास क्यों है खास
- 17 मई को पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ कन्वेंशन के हस्ताक्षर की वर्षगांठ भी है। खास बात यह है कि यूएन ने जब विश्व दूरसंचार दिवस की घोषणा हुई तो उस दिन भी 17 मई ही थी।
- नवंबर 2006 में, तुर्की के अंताल्या में आईटीयू प्लेनिपोटेंटरी सम्मेलन ने 17 मई को दोनों विश्व दूरसंचार और सूचना सोसायटी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।
- विश्व दूरसंचार दिवस पूरी दुनिया में इंटरनेट और संचार के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
- विश्व संचार दिवस का मकसद वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी और इंटरनेट के बारे में सकारात्मकता फैलाना है।
- विश्व दूरसंचार दिवस का उद्देश्य सुदूर और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सूचना और संचार दोनों को आसानी से सुलभ बनाना है।
