पूरे दिन मोबाइल पर खेलती रही यह गेम, अब कुछ दिख ही नहीं रहा

आपने अक्सर सुना होगा कि डॉक्टर मोबाइल से दूर रहने की सलाह देते हैं। कई डॉक्टर्स कहते भी हैं कि मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से आंखें खराब हो सकती हैं, वहीं चीन में एक युवती की आंखें सच में खराब हो गई हैं। यहां एक युवती पूरे दिन स्मार्टफोन पर गेम खेलने के कारण अंधी हो गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक Wu Xiaojing पोपुलर स्मार्टफोन गेम Honour of Kings की बहुत बड़ी फैन है। वह एक दिन भी उसे खेले बिना नहीं रहती है। 21 साल की Wu एक फाइनेंस कंपनी में काम करती है। रोज की तरह उस दिन भी वह गेम खेल रही थी कि अचानक उसे दिखना बंद हो गया। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ेंः अगले महीने आ रहा OnePlus 5T स्मार्टफोन, इसकी डिस्प्ले जीत लेती आपका दिल
डॉक्टर्स के मुताबिक उसे Retinal Artery Occlusion (RAO) की बीमारी हो गई है। ऐसी स्थिति में आंख की रौशनी हमेशा के लिए जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक वह रोज टॉयलेट जाने, फ्रेश होने और कुछ खाने-पिने से पहले आठ घंटे गेम खेलती थी। उसने मीडिया को बताया कि छुट्टी के दिन वह सुबह 6 बजे उठती थी और शाम 4 बजे तक गेम खेलती थी। उसके बाद ही ब्रेकफास्ट करती थी।