Smartphone Cost: महंगा होगा स्मार्टफोन! चिप्स के बाद अब इन पुर्जों की कमी ने बढ़ाई कंपनियों की टेंशन
Smartphone Price Hike:
नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है? तो अब देर न करें। पहले से महंगे हो रहे मोबाइल्स की कीमतों में जल्द बड़ा उछाल आ सकता है। आखिर अचानक फोन के दाम आसमान क्यों छूने वाले हैं? जानिए इस बढ़ती महंगाई की असली वजह।

विस्तार
अगर आप सोच रहे हैं कि कुछ दिन रुक कर नया फोन खरीदेंगे तो शायद आपको हाजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़े। पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार में स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार ऊपर की ओर भाग रही हैं। बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में बिकने वाले लगभग 80 अलग-अलग स्मार्टफोन मॉडल्स के दाम हाल ही में बढ़ाए गए हैं। ग्राहकों को उम्मीद थी कि शायद यह महंगाई का दौर जल्द खत्म हो जाएगा, लेकिन मौजूदा हालात इशारा कर रहे हैं कि कीमतों में यह बढ़ोतरी आगे भी जारी रहने वाली है।
चिप के अलावा किन पुर्जों ने बढ़ाई मुसीबत?
अब तक स्मार्टफोन के महंगे होने के पीछे सबसे बड़ा कारण केवल मेमोरी चिप्स की कमी को माना जा रहा था। लेकिन अब मोबाइल बनाने वाली कंपनियों के सामने एक और बड़ा संकट खड़ा हो गया है।फोन के अंदर इस्तेमाल होने वाले कई अन्य अहम पुर्जे, जैसे कि प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB), कॉपर थिन फिल्म्स, ग्लास और फोल्डेबल स्क्रीन्स में लगने वाले खास मैटेरियल के दाम भी तेजी से बढ़ने लगे हैं।जिन मोबाइल कंपनियों के पास इन पुर्जों का पर्याप्त स्टॉक नहीं है, उन पर इसका सीधा और बहुत बुरा असर पड़ने वाला है। मोबाइल बनाने की लागत बढ़ने के कारण, यह लगभग तय माना जा रहा है कि इस साल के बचे हुए महीनों और अगले साल की शुरुआत तक मोबाइल्स की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिलेगा। यह भी पढ़ें: भारतीयों पर इस नए एआई टूल का छाया जादू, इस्तेमाल करने में अमेरिकियों को छोड़ा पीछे, जानें क्या है खास
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दौड़ ने भी बिगाड़ा खेल?
बाजार में अचानक आई इस चिप की कमी के पीछे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का बहुत बड़ा हाथ है। दुनियाभर में एआई की बढ़ती मांग के चलते, चिप बनाने वाली कंपनियों ने अपना पूरा ध्यान एआई डेटा सेंटर्स की जरूरतें पूरी करने पर लगा दिया है।इसका सीधा नुकसान आम उपभोक्ताओं के बाजार को हुआ है। नतीजतन, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप जैसे रोजमर्रा इस्तेमाल होने वाले गैजेट्स के लिए चिप्स की भारी कमी हो गई है।सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों ने इसी चिप संकट का हवाला देते हुए अपने कई हैंडसेट्स पहले ही महंगे कर दिए हैं। अब बाकी पुर्जों की बढ़ती कीमतों ने इस समस्या में आग में घी डालने का काम किया है। यह भी पढ़ें: आसमान से सीधे आपके फोन में नेटवर्क! 2030 तक दुनिया के 46% स्मार्टफोन्स में होगी सैटेलाइट कॉलिंग
लॉन्च प्राइस से भी महंगे क्यों हुए पुराने फोन?
इस पूरी उठापटक के बीच मोबाइल बाजार में एक बेहद चौंकाने वाला और नया ट्रेंड भी शुरू हो गया है। आमतौर पर पुराने होने के साथ फोन सस्ते होते हैं, लेकिन अब महीनों पहले लॉन्च हो चुके फोन भी महंगे किए जा रहे हैं।नए फोन तो ऊंचे दामों पर बाजार में आ ही रहे हैं, साथ ही वनप्लस, सैमसंग और वीवो जैसी नामी कंपनियों ने अपने पुराने मॉडल्स की कीमतों में भी गुपचुप तरीके से हजारों रुपये की बढ़ोतरी कर दी है।इसका सबसे बड़ा नुकसान ग्राहकों को उठाना पड़ रहा है, जिन्हें अब एक पुराना मॉडल खरीदने के लिए भी उसकी शुरुआती लॉन्च कीमत से कहीं ज्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।
- स्मार्टफोन की छुट्टी: बच्चों के लिए लौटा 90 के दशक का 'लैंडलाइन', बिना स्क्रीन वाले फोन का बढ़ा क्रेज
- Satellite: आसमान से सीधे आपके फोन में नेटवर्क! 2030 तक दुनिया के 46% स्मार्टफोन्स में होगी सैटेलाइट कॉलिंग
- Apps: Netflix पर अब ‘Reels’ जैसा मजा! लॉन्च हुआ Clips फीचर, शॉर्ट वीडियो से मिलेगा नया कंटेंट
- Parag Agrawal: कभी एलन मस्क ने किया था फायर, अब चलाते हैं 19,000 करोड़ की AI कंपनी