Text Message: कब और किसे भेजा गया था दुनिया का पहला SMS, जानें इसकी रोचक कहानी
रिचर्ड जारविस ने इस टेक्स्ट मैसेज को अपने ऑर्बिटल 901 हैंडसेट में रिसीव किया था। रिचर्ड उस समय कंपनी के डायरेक्टर थे। हालांकि, रिचर्ड ने नील पापवोर्थ के मैसेज का जवाब नहीं दिया।

विस्तार
पिछले कुछ सौ वर्षों में हमने कम्युनिकेशन को काफी बेहतर किया है और अब यह काफी विकसित हो गया है। टेक्नोलॉजी ने लगातार कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने पर काम किया है। 90वें के दशक में तो टेक्स्ट मैसेज ने कम्युनिकेशन को पूरी तरह से बदल कर रख दिया था। SMS (शॉर्ट मैसेज सर्विस) अपने समय का सबसे फास्ट कम्युनिकेशन माध्यम था। इसी का रिजल्ट है कि अब हम सेकेंड्स में विश्व के किसी भी कोने तक मैसेज भेज सकते हैं। अब भी रोजाना करोड़ों लोग कई माध्यमों से टेक्स्ट मैसेज भेजते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पहला टेक्स्ट मैसेज कब और किसे भेजा गया था? चलिए जानते हैं इसकी रोचक कहानी।
दरअसल, दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज साल 3 दिसंबर 1992 को भेजा गया था और इस मैसेज से क्रिसमस की शुभकामना दी गई थी। जी हां दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज 'मेरी क्रिसमस' था और इसे वोडाफोन नेटवर्क के माध्यम से भेजा गया था। इस मैसेज में 14 अक्षर थे।
दुनिया के पहले टेक्स्ट मैसेज को भेजने वाले वोडाफोन इंजीनियर नील पापवोर्थ थे, जिन्होंने अपने कंप्यूटर से अपने दूसरी साथी रिचर्ड जारविस को यह मैजेस भेजकर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी थीं। रिचर्ड जारविस ने इस टेक्स्ट मैसेज को अपने ऑर्बिटल 901 हैंडसेट में रिसीव किया था। रिचर्ड उस समय कंपनी के डायरेक्टर थे। हालांकि, रिचर्ड ने नील पापवोर्थ के मैसेज का जवाब नहीं दिया।